Skip to content

HinduEcho

  • Home
  • HindusimExpand
    • Vrat Tyohar
    • Devi Devta
    • 10 Mahavidya
    • Pauranik katha
  • TempleExpand
    • Jyotirlinga
    • ShaktiPeeth
  • AstrologyExpand
    • Jyotish
    • Face Reading
    • Shakun Apshakun
    • Dreams
    • Astrologer
    • Free Astrology Class
  • BiogpraphyExpand
    • Freedom Fighter
    • Sikh Guru
  • TourismExpand
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Uttarakhand
    • Gujarat
    • Himachal Pradesh
    • Kerala
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Kerala
    • Karnataka
    • Nagaland
    • Odisha
  • Contact Us
Donate
HinduEcho
Donate

Bhavnagar (Gujarat): History & Places To Visit in Hindi

ByHinduEcho Gujarat

भावनगर (Bhavnagar) गुजरात राज्य का एक शहर है। भावनगर शहर, भावनगर ज़िले का मुख्यालय है और गुजरात राज्य के पश्चिमी भारत में स्थित है। शासकीय राज्यों की राजधानी भावनगर अनेको तालाबों और मंदिरों का घर कहा जाता था। पर्यटको के लिए यहां शत्रुंजय हिल पर स्थित जैन मंदिर पलिताना और वेलवदर अभ्‍यारण्य भारतीय ब्लैक बक का प्रसिद्ध घर है।

भावनगर: वाणिज्यिक एवं औद्योगिक के लिए प्रसिद्ध

नामभावनगर (Bhavnagar)
राज्यगुजरात
क्षेत्रफल10,034 किमी
तापमानगर्मियों में 45- 25 डिग्री सेल्सियस, सर्दियों में 35-15 डिग्री सेल्सियस
घूमने का समयअक्टूबर से मार्च

भावनगर लगभग दो शताब्दी तक बडा बन्दरगाह बना रहा और यहां से अफ्रीका, मोजांबिक, जंजीबार, सिंगापुर और खाडी के देशों के साथ व्यापार चलता था।

भावनगर का इतिहास (History of bhavnagar)

इस नगर की स्थापना 1743 ईस्वी में भावसिंहजी गोहिल ने छोटे से गांव वडवा के किनारे की थी। भावनगर एक सुविकसित बंदरगाह था। वर्तमान समय में घोंघा और अलंग बंदरगाह पर जहाज तोडने का बहुत बडा उघोग विकसित हुआ है।

टाउन हॉल पहले दरबार हॉल (1932 ईस्वी) के नाम से प्रसिद्ध था, जहां सर कृष्णकुमार सिंह जी का राज्याभिषेक संपन्न हुआ था। विक्टोरिया पार्क पक्षी प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों का स्वर्ग है।

गांधी स्मृति एक संग्रहालय है जहां गांधी से संबंधित पुस्तके और गांधी के फोटो देखे जा सकते है। साथ ही यहां सौराष्ट्र की संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने वाली सामग्री का अच्छा संग्रह भी है।

भावनगर में पढाई के अनेकों अच्छे संस्थान विद्यमान है। जिनमें प्रमुख है सर पी. पी. साइंस इंस्टीट्यूट, श्यामलदास कॉलेज जहां (महात्मा गांधी ने शिक्षा ग्रहण की थी) एलफर्ड हाई स्कूल और केन्द्रीय नमक शोध संस्थान है।

भावनगर के प्रमुख पर्यटन स्थल (Best Places To Visit in Bhavnagar, Gujrat)

Bhavnagar Tourist Places: भावनगर अपने स्थानीय संस्कृति, इतिहास, और धर्म के लिए जाना जाता है। शासकीय राज्यों की राजधानी भावनगर अनेकों तालाबों और मंदिरों का घर है। गाँधी संग्रहालय, बर्टन पुस्तकालय और तक्तेश्वर मंदिर यहाँ के प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं।

ब्लैक बक अभ्यारण्य (Velavadar Black Buck National Park)

यह अभ्यारण्य भारतीय ब्लैक बक का घर है। सौराष्ट्र के भाल क्षेत्र में स्थित वेलवदर अनोखी घास से बना क्षेत्र है जहां बारहसिंगा, ब्लैक बक, भेडिये और लेसर फ्लेरिकन को सफलतापूर्वक संरक्षण दिया जाता है। जितने पशु-पक्षी देश और गुजरात राज्य के खुले मैदान में दिखाई देते हैं उससे भी अधिक संख्या में वेलवदर राष्ट्रीय उघान में मिलते है।

हॉर्स राइडिंग क्लब (Horse Riding Club)

हॉर्स राइडिंग क्लब भावनगर जिला पुलिस द्वारा दो साल पहले बनाया गया था। हॉर्स राइडिंग क्लब राष्ट्रीय स्तर की हॉर्स राइडिंग के लिए प्रशिक्षण देता है। इस कोर्स की अवधि 3 माह है परन्तु प्रार्थना करने पर कोर्स की अवधि को बढाया भी जा सकता है। सफलतापूर्वक कोर्स पूरा करने पर प्रमाण पत्र दिया जाता है।

गौरीशंकर झील (Gaurishankar Lake)

यह एक सूखी हुई झील है जिसका उपयोग अब मेलों और अन्य सार्वजनिक उत्सवों को आयोजित करने के लिए किया जाता है। इस झील के समीप एक पिकनिक स्थल और एक सुन्दर बागीचा भी है जिसे पिल गार्डन के नाम से जाना जाता है। 

अलंग शिप ब्रेकिंग यार्ड (Alang Ship Breaking Yard)

अलंग गुजरात का आधुनिक आश्‍चर्य है, जो जहाज तोडने के उघोग में अपना महत्‍वपूर्ण स्थान रखता है। यह भावनगर और तलेजा के बीच समुद्र तट पर स्थित है। यहां अमेरिका, यूरोप, एशिया के बडे़-बडे़ जहाज आते है।

अलंग में इस उघोग के विकसित होने का कारण इस तट पर अनुकूल ज्वार आना और औघोगिक क्षेत्र होना है। यह भारत का सबसे बडा जहाज तोडने का उघोग स्थल है।

झील, पार्क और बागीचे (Lake Park and Gardens)

खोडियर झील, सिहोर झील, कैलाश वाटिका, बाल घर आदि घूमने योग्य पार्क बागीचे और झीले है। सिहोर का विजय विलास महल भावनगर के महाराजा का महल है। जो इसे भ्रमण योग्य बनाते है। साथ ही यहां अंलग, वाभीपुर का ऐतिहासिक कस्बा और वेलवादर का नेशनल पार्क भी दर्शनीय स्थल है।

महुवा (Mahuva)

महुवा (Mahuva) भावनगर ज़िले में स्थित एक नगर है। यह अरब सागर के साथ तटस्थ है। महुवा हस्तकला और लकडी उघोग के रूप में प्रसिद्ध है। यहां पर लकडी के फर्नीचर और खिलौने बनाने का काम विशेष रूप से होता है।

यहां पर पुरानी मस्जिद, लक्ष्मी नारायण मंदिर और जैन मंदिर है। इसके निकट स्थित पिपावाव प्रोजेक्ट बहुत बडा औघोगिक केन्द्र है।

दर्शनीय धार्मिक स्थल

थापनाथ महादेव, जगदीश मंदिर, भीड भंजन महादेव, धारेश्‍वर मंदिर, पारसी फायर मंदिर, जैन मंदिर आदि अन्य देखन योग्य मंदिर है।

गंगा देवी मंदिर (Ganga Devi Temple, Bhavnagar)

गंगा देवी मंदिर, गंगा देवी को समर्पित है। इस मंदिर पर छतरी, मंडप और एक पुल है, ये सब सफेद संगमरमर का बना है। इसका डिजाइन सर जॉन ग्रिफ्थि ने बनाया था। इसका निर्माण महाराजा तख्तसिंह जी ने महारानी मजीराजबा की याद में सन 1893 ईस्वी में करवाया था।

पालिताना मंदिर (Palitana Jain Temple, Bhavnagar)

पालिताना मंदिर भावनगर जिले, गुजरात, भारत में शत्रुंजय शहर के पालिताना शहर में स्थित हैं। जैसा कि मंदिर-शहर को परमात्मा के निवास के लिए बनाया गया था, पुजारियों सहित किसी को भी रात भर रहने की अनुमति नहीं है।

शत्रुंजय पहाड़ी पर स्थित इस स्थल को जैनियों द्वारा पवित्र माना जाता है। मुख्य मंदिर तक 3500 सीढ़ियां चढ़कर पहुंचा जा सकता है। मुख्य मंदिर पहले तीर्थंकर ऋषभ को समर्पित है; यह श्वेतांबर मूर्तिपूजक संप्रदाय के लिए सबसे पवित्र मंदिर है। है।

खोडियार माता मंदिर (Khodiyar mata temple, Bhavnagar)

भावनगर के शासको की कुलदेवी खोडियार माता का प्रसिद्ध मंदिर सिहोर से 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। खोडियार एक हिंदू लोक देवी हैं। गुजरात और राजस्थान में इनकी पूजा की जाती है। इस मंदिर में 36 खम्भे और बडा सा मंडप है जो शान्त दृश्य उपस्थित करता है।

गोपनाथ (Gopnath)

खम्भात की खाडी के तट पर और तलेजा से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित भावनगर का तलूका हैड क्वार्टर खूबसूरत गोपनाथ जिले में स्थित है। गोहिल शासको द्वारा बनाये गए महल गोपनाथ बंगला वर्तमान में हैरिटेज होटलों के रूप में प्रसिद्ध है।

यह बंगला यूरोपीय कालोनियों की शैली में बनाया गया था। यहां से खाडी और समुद्र का सुन्दर दृश्य देखा जा सकता है। यहां गोपनाथ महादेव का मंदिर भी है। जहां नरसी मेहता ने संन्‍यास लिया था।

भावनगर कैसे पहुंचे (How To Reach Bhavnagar)

हवा मार्ग: भावनगर मुम्बई और सूरत से बहुत सी घरेलू एयरलाइन्स के साथ जुडा हुआ है।

रेल मार्ग: भावनगर पश्चिमी रेलवे लाइन से जुडा है।

सड़क मार्ग: भावनगर सड़क मार्ग से देश के अन्य शहरों से जुड़ा हुआ है। यह राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों से जुड़ा हुआ है। कई निजी बसें गुजरात के अन्य शहरों और गुजरात के बाहर के लिए चलती हैं।

Last Updated on 05/07/2025

WhatsApp Alert Join Now
Telegram Group Join Now
Post Tags: #Bhavnagar#Gujarat#Gujarat Tourism

Post navigation

Previous Previous
Nashik (Maharashtra): History & Places To Visit in Hindi
NextContinue
भुवनेश्वर (Bhubaneswar): History & Tourist Places in Hindi

All Rights Reserved © By HinduEcho.com

  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
💬 Join
Twitter Instagram Telegram YouTube
  • Home
  • Vrat Tyohar
  • Hinduism
    • Devi Devta
    • 10 Maha Vidhya
    • Hindu Manyata
    • Pauranik Katha
  • Temple
    • 12 Jyotirlinga
    • Shakti Peetha
  • Astrology
    • jyotish
    • Hast Rekha
    • Shakun Apshakun
  • Dream meaning (A To Z)
  • Biography
  • Travel
  • Astrology Services
  • Join Free Course
  • Donate
Search