Skip to content

HinduEcho

  • Home
  • HindusimExpand
    • Vrat Tyohar
    • Devi Devta
    • 10 Mahavidya
    • Pauranik katha
  • TempleExpand
    • Jyotirlinga
    • ShaktiPeeth
  • AstrologyExpand
    • Jyotish
    • Face Reading
    • Shakun Apshakun
    • Dream
    • Astrologer
    • Free Astrology Class
  • BiogpraphyExpand
    • Freedom Fighter
    • Sikh Guru
  • TourismExpand
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Uttarakhand
    • Gujarat
    • Himachal Pradesh
    • Kerala
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Kerala
    • Karnataka
    • Nagaland
    • Odisha
  • Contact Us
Donate
HinduEcho
Donate

Nepali Shabar: नेपाली शाबर मंत्र का रहस्य

ByHinduEcho Tantra Mantra

Nepali Shabar Mantra: शाबर मंत्र विद्या, तांत्रिक परंपरा की एक अत्यंत रहस्यमयी और प्रभावशाली शाखा है, जो विशेषतः ग्रामीण, वनवासी और लोक-संस्कृति से जुड़ी हुई है। इस विद्या की शाखाएँ भारत के साथ-साथ नेपाल में भी अत्यंत विकसित हुई हैं। अगर आप नेपाली तंत्र (Nepali Tantra) में रुचि रखते है तो यह लेख आपके लिए महत्वपूर्ण होने वाला है।

  • नेपाली शाबर मंत्र की उत्पत्ति और पृष्ठभूमि
  • नेपाली शाबर मंत्र (Nepali Tantra Mantra In Hindi)
    • मोहन मन्त्र
    • भूत झाड़ने का मन्त्र
    • कम तेल में खाना पकाने का मंत्र
    • दाँत के दर्द का मन्त्र
  • नेपाली शाबर मंत्र की विशेषताएँ
  • नेपाली शाबर मंत्र को सिद्ध करने की विधि
  • गुप्त नेपाल के तांत्रिक क्षेत्र
Pashupatinath-Temple

नेपाल, जहाँ तंत्र का गूढ़तम रूप ‘गुह्य तंत्र’ के रूप में प्रचलित है, वहीं शाबर मंत्र यहाँ की जनजातीय और पहाड़ी परंपराओं से गहराई से जुड़ा हुआ है। नेपाली शाबर मंत्र विशेष रूप से लोक भाषा, विश्वास, देव-मानव संवाद, और अद्भुत सिद्धियों का संगम हैं। नेपाली तंत्र, अत्यंत तीव्र कार्य करते है। इनकी एक विशेषता यह भी है कि यह आकार में छोटे होते है।

नेपाली शाबर मंत्र की उत्पत्ति और पृष्ठभूमि

नेपाल, जो स्वयं भगवान पशुपतिनाथ, माँ गुह्येश्वरी और गोरखनाथ की भूमि है, वहाँ शाबर मंत्रों की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इन मंत्रों को आदिकाल में सिद्ध योगियों, अघोरियों, नाथ संप्रदाय के महायोगियों, और तांत्रिक ब्राह्मणों द्वारा संरक्षित किया गया है।

  • लोक बोली (नेपाली, नेवार, मगर, गुरूंग आदि) में रचे गए।
  • प्रायः गुरु-शिष्य परंपरा में मौखिक रूप से प्राप्त होते हैं।
  • इनका संबंध अक्सर भैरव, काल भैरव, मातृका शक्तियों, नाग देवता, भूत-प्रेत, और तांत्रिक यक्षों से होता है।

नेपाली शाबर मंत्र (Nepali Tantra Mantra In Hindi)

Nepali Tantra Mantra: अब हम आपके समक्ष प्राचीन नेपाली शाबर मंत्रों को प्रस्तुत कर रहे हैं। यद्यपि, इन मंत्रों में से कुछ विशिष्ट शब्दों को जान बूझकर छुपा दिया है, जिससे इनका दुरुप्रयोग ना किया जा सकें। यदि किसी साधक, भाई या बंधु को इन मंत्रों की वास्तविक आवश्यकता हो, और वह हमसे निःशुल्क संपर्क कर सकता है।

मोहन मन्त्र

ॐ सिदूर सिंदूर तही थेती राम्रो तेरा जो भनी भयो येतो मंत्री सिधुररानी माथ चढाउँ कस्तुरी रानीपाठ चढाउँ “फलानी” लाई लाग ………. फूरोमन्त्र ईश्वरो वाचा ।

विधि: जिसे मोहिनी (आकर्षण) लगाना हो, उसी स्त्री या पुरुष का नाम ‘अमुक’ शब्द की जगह लेकर यह मंत्र तीन दिन तक, प्रतिदिन 108 बार जपना चाहिए। फिर यही मंत्र भोजपत्र पर लिखकर सिंदूर आदि (लाल वस्त्र आदि के साथ) देवी की पूजा करनी चाहिए और उसी सिंदूर को फूँक मारकर (मंत्रित करके) अपने ललाट (माथे) पर लगाकर उस व्यक्ति के सामने जाएँ, तो वह तुरंत मोहित हो जाता है।

भूत झाड़ने का मन्त्र

ॐ शंकनी डंकनी भूतिनि रक्तिनी वाम डाहिनी काटउँ बोक्सी काटउँ भूत काटाऊ पिशाच काटउँ छौंड़ा ………. (समस्या) काटउँ फुरो मन्त्र ईश्वरको वाचा ।

विधि: यदि किसी व्यक्ति पर कोई ऊपरी बाधा (भूत-प्रेत) या किसी प्रकार का विकार हो, तो गाय का घी मिलाकर, पर यह मंत्र फूंक कर खिलाने से रोगी पूरी तरह ठीक हो जाता है। जहां पर (समस्या) लिखा है, वहां रोग का नाम बोला जा सकता है।

कम तेल में खाना पकाने का मंत्र

ॐ गंगा यमुनाकै अन्तर सीताकी तेल वायी थामु अग्नि-पुत्र वैश्वानर भरी देऊ लाभकै पकाई देऊ हनुमन्त कतिलाई अग्नि नासै पानी मस्तक भइजा फुरो …..।।

विधि: अगर तेल को मंत्र से अभिमंत्रित करके उसे कड़ाही में डालकर पकाया जाए, तब भी तेल कम नहीं होता, अर्थात बहुत कम लगता होता है। जो लोग इसे देखते हैं, वे आश्चर्यचकित हो जाते हैं।

दाँत के दर्द का मन्त्र

ॐ दंताड़िदे बूताड़ि सदा तेखाई एक दंता चलेउ और दंता वासकरै अन्त फटा सब खसि परै फुरो मन्त्र….।।

विधि: मंत्र से कील को अभिमंत्रित करके दांत में टच करे। फिर आक, आँवला, अथवा रबड़ के पेड़ में उस कील ठोक दे, तो रोगी को रोग से मुक्ति मिल जाता है।

⚠️ हम अपने लेखों को समय समय पर अपडेट करते रहते है, इसलिए लेखों को चैक करते रहे। अगर आपके मन में तंत्र को लेकर कोई सवाल है, तो आप हमसे टेलीग्राम के माध्यम से संपर्क कर सकते है।

Contact on Telegram
Donate

नेपाली शाबर मंत्र की विशेषताएँ

  1. लोक भाषा में प्रभावी मंत्र: संस्कृत की जटिलता से दूर, नेपाली शाबर मंत्र सीधी लोक भाषा में होते हैं, जिससे साधक तुरंत जुड़ाव महसूस करता है।
  2. सीधी शक्ति-संवाद प्रक्रिया: ये मंत्र ‘देवता से सीधा वार्तालाप’ के रूप में माने जाते हैं।
  3. सिद्धि के लिए विशेष अनुष्ठान नहीं, केवल श्रद्धा आवश्यक: इन मंत्रों को जाग्रत करने के लिए कठिन अनुष्ठानों की आवश्यकता नहीं होती, केवल गुरु की आज्ञा और साधना भावना चाहिए।
  4. बहुपरकार सिद्धियाँ: रोग निवारण, शत्रु बाधा, भूत-प्रेत शांति, व्यापार वृद्धि, मनचाहा विवाह, चोरी रोकथाम, आदि कार्यों हेतु अत्यंत प्रभावी।
  5. निष्कृष्ट दुहाई नहीं: नेपाली शाबर मंत्रों की विशेषता यह भी है, कि इनमें निम्नस्तरीय या तुच्छ दुहाई (अपशब्द) नहीं दी जाती।

नेपाली शाबर मंत्र को सिद्ध करने की विधि

  1. गुरु मुख से लेंने से प्रभावी होता है।
  2. अमावस्या, पूर्णिमा या सिद्ध मुहूर्त में साधना आरम्भ करे।
  3. नियमपूर्वक 21, 51,108 बार जप कर जागृत करें।

गुप्त नेपाल के तांत्रिक क्षेत्र

  1. गोरखनाथ गुफा (गोरखा) – योगियों की शाबर साधनाओं का केंद्र।
  2. पशुपतिनाथ मंदिर (काठमांडू) – तंत्र साधना का प्रमुख तीर्थ।
  3. गुह्येश्वरी शक्तिपीठ – मातृका शाबर की गुप्त साधनाओं का स्थल।
  4. दोलखा भैरव – शत्रु निवारण तीर्थ।
Shabar Mantra
Tantra Mantra
Tantra Mantra [PDF]
Give Us Hand

निष्कर्ष: नेपाली शाबर मंत्र एक अत्यंत प्रभावशाली, सरल एवं चमत्कारी परंपरा है जो केवल नेपाल की नहीं, बल्कि सम्पूर्ण हिन्दू तांत्रिक परंपरा की अमूल्य धरोहर है। यदि इसे उचित गुरु मार्गदर्शन में साधा जाए, तो यह जीवन के हर क्षेत्र में सफलता, सुरक्षा और सिद्धि प्रदान कर सकता है।

Disclaimer

प्रस्तुत लेख में दिए गए सभी मंत्र पुस्तकों और गुरुओं से प्राप्त है। यह जानकारी केवल शिक्षात्मक उद्देश्य से दी गई है। कृपया मंत्रों का प्रयोग किसी योग्य गुरु के निर्देशन में ही करें, अन्यथा किसी भी प्रकार के लाभ हानि के जिम्मेदार आप स्वयं होंगे।

Post Tags: #Nepal#Shabar Mantra#Tantra Mantra

Post navigation

Previous Previous
Mercury in Vedic Astrology: वैदिक ज्योतिष में ” बुध ग्रह” की भूमिका
NextContinue
Bengali Mantra: बंगाली शाबर मंत्र संग्रह

All Rights Reserved © By HinduEcho.com

  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
Twitter Instagram Telegram YouTube
  • Home
  • Vrat Tyohar
  • Hinduism
    • Devi Devta
    • 10 Maha Vidhya
    • Hindu Manyata
    • Pauranik Katha
  • Temple
    • 12 Jyotirlinga
    • Shakti Peetha
  • Astrology
    • jyotish
    • Hast Rekha
    • Shakun Apshakun
    • Dream meaning (A To Z)
  • Biography
    • Freedom Fighter
    • 10 Sikh Guru
  • Travel
  • Astrology Services
  • Join Free Course
  • Donate
Search
📢 नया लेख:
बंगाली तंत्र-मंत्र : Bengali Tantra Mantra Books in Hindi With PDFs & Reviews 👉 यहाँ पढ़ें ×