Skip to content

HinduEcho

  • Home
  • HindusimExpand
    • Vrat Tyohar
    • Devi Devta
    • 10 Mahavidya
    • Pauranik katha
  • TempleExpand
    • Jyotirlinga
    • ShaktiPeeth
  • AstrologyExpand
    • Jyotish
    • Face Reading
    • Shakun Apshakun
    • Dream
    • Astrologer
    • Free Astrology Class
  • BiogpraphyExpand
    • Freedom Fighter
    • Sikh Guru
  • TourismExpand
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Uttarakhand
    • Gujarat
    • Himachal Pradesh
    • Kerala
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Kerala
    • Karnataka
    • Nagaland
    • Odisha
  • Contact Us
Donate
HinduEcho
Donate

Saputara: History & Places to Visit in Hindi

ByHinduEcho Gujarat

सापुतारा (Saputara) भारत के गुजरात राज्य के डांग ज़िले में स्थित एक नगर है। यह पश्चिमी घाट में स्थित एक पर्यटन स्थल है।

Saputara History & Tourists Places in Hindi

नामसापुतारा
राज्य गुजरात
जिला डॉग
ऊंचाईसमुद्र तल से 1000 मीटर
भाषागुजराती, हिंदी और इंग्लिश
पर्यटन स्थलआदि जाति संग्रहालय, वंसदा राष्ट्रीय उद्यान, नौका विहार, सूर्योदय पॉइंट, रोप-वे आदि।
कब जाएंअप्रैल से शुरूआती जूलाई तक।

सहाद्रि पहाडी पर स्थिर सापूतारा गुजरात का एक प्रमुख पर्यटक स्‍थल है। यह चारों तरफ से जंगलों से घिरा हुआ है। झरनें, तालाब तथा पहाडियां सापूतारा को आकर्षक रुप प्रदान करते हैं। यह विभिन्‍न जनजातियों का निवास स्‍थल भी है। समुद्र तल से 50 फीट की ऊंचाई पर बसा सापूतारा स्‍वर्ग का नजारा पेश करता है।      

महाराष्ट्र और गुजरात की सीमा रेखा पर बसा सापूतारा गुजरात के डांग जिले का एक प्रसिद्ध हिल रिजॉर्ट है। कुदरत के अदभुत नजारों से लैस सापूतारा पर्यटकों का पसंदीदा स्‍थान रहा है। यहां की जलवायु पूरे साल ठंडी एवं स्फूर्तिदायक रहती है। यहां वहां बहते छोटे-छोटे जल प्रपात इस हिल रिजॉर्ट को आकर्षक रुप प्रदान करते हैं।  

यहां की प्राकृतिक सुन्दरता, सूर्योदय और सूर्यास्त तथा सुन्दरता से सराबोर गार्डन एवं संग्रहालय पर्यटको के लिए कुछ खास आकर्षण के केन्द्र हैं। इनके साथ ही साथ रोप-वे भी आकर्षण का केन्द्र है। नाव की सवारी के शौकीन यहां पहाडियों के चारों ओर बहती झ‍ील में नौका विहार का आनंद ले सकते हैं। यहां का एक अन्‍य आकर्षण का केंद्र पुष्पक-वे है। यह देश का सबसे लंबा रोप-वे है। इसकी लंबाई एक किलोमीटर है। शाम को सामान्यत: यह पर्यटकों से भरा रहता है।

1. आदि जाति संग्रहालय | Adi Jati Sangrahalaya)

डांग जिले में 300 से अधिक गांव है। इनमें अधिकतर की जनसंख्‍या 100 से भी कम है। यहां की 90% जनजातिय लोगों की है। यह संग्रहालय दर्शकों को जिले की संस्कृति और परिस्थिति विज्ञान से परिचित कराता है। साथ ही यह यहां रहने वाली भील, कुनबिस, गमित और वर्लिस कोठवाली आदि समुदायों के परिवेश और उनकी जीवनशैली को भी दर्शाता है। प्रदर्शन के लिए रखी गयी वस्तुएं जैसे बर्तन, हथियार आदि दर्शको को स्थानीय समुदायों के रीति-रिवाजों से भी परिचित की कराती है।

2. वंसदा राष्ट्रीय उद्यान | Vansda National Park)

वास्‍तव में यह उद्यान वंसदा के महाराजा का निजी उद्यान है। यह उद्यान 24 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इस पार्क में तेन्दुआ, बाघ, पैंगोलिएन, रस्टी स्पोटिड कैट, चीता, बारहसिंगा आदि आराम से रहते है। इस पार्क में घूमने के लिए गांधी नगर के मुख्य वनप्राणी संरक्षक अथवा आहवा के वन अधिकारी से अनुमति लेना जरुरी है।

3. नौका विहार | Nauka Vihar

चारों ओर हरियाली से घिरे सापूतारा झील में छोटी और पैडल नाव में नौका विहार का आनंद उठाया जा सकता है। 

4. सूर्योदय प्‍वाइंट | Sunrise Point

सूर्योदय प्‍वाइंट से सापूतारा के सबसे अद्भत नजा़रे का आनन्द लिया जा सकता है। वधई से डेढ़ किलोमीटर का रास्ता तय करने पर मेलीगांवा पहुंचा जा सकता है। मेलीगांवा में ही सूर्योदय प्‍वाइंट है। यहां से सूर्योदय को देखना अपने आप में एक अनोखा अनुभव होता है।

पर्यटको का मानना है कि यहां की असली सुन्दरता का मजा सूर्योदय के सयम में ही लिया जा सकता है। लेकिन मनोहारी दृश्य देखने के लिए समय की कोई बन्दिश नहीं है। टाटा कन्सलटेन्सी सर्विस ने इस स्थान का पुन:  नामकरण करने का सुझाव दिया है जिससे कि यहां आने वाले पर्यटको की संख्या में बढोत्तरी हो सके।

5. रोप-वे | Ropeway

होटल वैती सनसेट प्‍वाइंट से घाटी के पार तक 10 मिनट का रोपवे सफर कराता हैं।

6. गोपीपुरा | Gopipura

सूरत के प्रसिद्ध संत गोपी के नाम पर इसका नाम गोपीपुरा पडा़। यहां के भवनों में लकड़ी की बेहतरीन नक्‍काशी की गई है। इसके अलावा यहां देखने योग्‍य कई अगम मंदिर तथा जैन मंदिर भी है।

7. विन्चेस्टर म्यूजियम | Winchester City Museum

इस संग्रहालय का नाम उस समय के सहायक जिलाधीश मिस्‍टर विन्चेस्टर के नाम पर पड़ा। विन्‍चेस्‍टर सूरत के विकास में गहरी रूचि रखते थे।

8. हजीरा और तीथल | Hazira Beach or Tithal

दक्षिणी गुजरात की औद्योगिक राजधानी हजीरा सूरत से 28 किलोमीटर की दूरी पर स्थित में है। हजीरा बीच कैसरीना पेडों से घिरा हुआ है। यह पर्यटकों का पसंदीदा जगह है।

तीथल सूरत से 108  किलोमीटर और वलसद से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह एक बीच है जो ताड़ के कोटरों से आच्छादित है। उबहारत एक अन्‍य प्रमुख बीच है जो सूरत से 42 किकलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

सापुतारा से क्या खरीदें | Daphtar is Famous For

पर्यटक यहां से मिट्टी के बर्तन, बांस तथा अन्य स्थानीय वस्तुओं से बनाए हुए गहने, पेंटिंग, पेन स्टैंड, की-चेन आदि की खरीददारी कर सकते है। साथ ही कारीगरों के द्वारा आयोजित वर्कशाप में बच्चे आसान चीजों को बनाना सीख सकते है।

सापुतारा कैसे पहुंचे | How to Reach Saputara

वायु मार्ग– यहां का निकटतम हवाई अड्डा मुंबई में है जो यहां 250 किलोमीटर दूर है।

रेल मार्ग– पश्चिमी रेलवे का बिलीमोर वधई नेरोगेज सेक्सन यहां का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है। गुजरात में सूरत, अहमदाबाद और मुम्बई से आने वाले लोगों के लिए यह सबसे अनुकूल रेलवे स्टेशन है क्योंकि यहां से सीधी बस सेवा उपलब्ध रहती है।

सड़क मार्ग– राज्य परिवहन की बसें और निजी लक्जरी कोच गुजरात और महाराष्ट्र के विभिन्न केन्द्रों को जोड़ती है। यह अहमदाबाद से 409 किलोमीटर और वधई से 51 किलोमीटर की दूरी पर स्थिति है। राष्ट्रीय हाईवे 8 (ahamda की ओर) चिकली, वधई सापुतारा नासिक वानी पर अलग होता है।

Post Tags: #Gujarat#Gujarat Tourism#Saputara

Post navigation

Previous Previous
Surendranagar (Gujarat): History & Places To Visit in Hindi
NextContinue
Porbandar (Gujarat): History & Places To Visit in Hindi

All Rights Reserved © By HinduEcho.com

  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
Twitter Instagram Telegram YouTube
  • Home
  • Vrat Tyohar
  • Hinduism
    • Devi Devta
    • 10 Maha Vidhya
    • Hindu Manyata
    • Pauranik Katha
  • Temple
    • 12 Jyotirlinga
    • Shakti Peetha
  • Astrology
    • jyotish
    • Hast Rekha
    • Shakun Apshakun
    • Dream meaning (A To Z)
  • Biography
    • Freedom Fighter
    • 10 Sikh Guru
  • Travel
  • Astrology Services
  • Join Free Course
  • Donate
Search