Skip to content

HinduEcho

  • Home
  • HindusimExpand
    • Vrat Tyohar
    • Devi Devta
    • 10 Mahavidya
    • Pauranik katha
  • TempleExpand
    • Jyotirlinga
    • ShaktiPeeth
  • AstrologyExpand
    • Jyotish
    • Face Reading
    • Shakun Apshakun
    • Dream
    • Astrologer
    • Free Astrology Class
  • BiogpraphyExpand
    • Freedom Fighter
    • Sikh Guru
  • TourismExpand
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Uttarakhand
    • Gujarat
    • Himachal Pradesh
    • Kerala
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Kerala
    • Karnataka
    • Nagaland
    • Odisha
  • Contact Us
Donate
HinduEcho
Donate

Shahdol (M.P): History & Tourist Places in Hindi

ByHinduEcho Madhya Pradesh

शहडोल (Shahdol) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के में स्थित एक शहर है । यह शहडोल जिले का प्रशासनिक मुख्यालय भी है।

Shahdol: History, Facts & Tourist Places in hindi | Wiki

राज्यमध्य प्रदेश
क्षेत्रफल9954 वर्ग किमी
भाषाहिंदी और इंग्लिश
दर्शनीय स्थलकर्ण मंदिर, विष्णु मंदिर, तरंग, बगैया आदि।
सम्बंधित लेखमध्य प्रदेश के पर्यटन स्थल
कब जाएंनवम्बर से फरवरी।

उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश का पहाड़ी जिला शहडोल 9954 वर्ग किमी. के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध इस जिले का अधिकांश भाग वनों से आच्छादित है। साल, आंवला, टीक, सराई और शीशम के वृक्ष यहां बड़ी मात्रा में है।

शहडोल के प्रमुख पर्यटन स्थल (Best Places To Visit in Shahdol)

Shahdol Tourist Places: विराटेश्‍वर मंदिर जिले का प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं। अमरकंटक जिले का निकटतम लोकप्रिय दर्शनीय स्थल है। विन्ध्य और सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला के संगम पर स्थित अमरकंटक समुद्र तल से 1065 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। हिन्दुओं का यह पवित्र तीर्थस्थल नर्मदा और सोन नदी का उदगम स्थल माना जाता है।

कर्ण मंदिर- शहडोल जिले का यह मंदिर 11वीं शताब्दी के आसपास बना था। मंदिर के तीन गर्भगृह हैं। मंदिर के प्रत्येक शिखर पर सात ऑफसेट और एक सामान्य मंडप है जो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। मंदिर में सीढीनुमा शंकु के आकार की छत और स्तंभनुमा मंडप हैं।

विष्णु मंदिर– शहडोल जिले के अजरुला में स्थित इस विष्णु मंदिर का निर्माण कलचुरी काल में हुआ था। मंदिर को काफी सुंदर तरीके से सजाया गया है। खासकर मंदिर के स्तंभों और दरवाजों पर आकर्षक नक्कासी की गई है।

तरंग– यह शहडोल जिले का एक छोटा-सा गांव है, जो खमरौंध से करीब 8 किमी. की दूरी पर है। कृषि और मछलीपालन यहां के लोगों की आजीविका का प्रमुख स्रोत है। जबलपुर एयरपोर्ट यहां का नजदीकी एयरपोर्ट और शहडोल रेलवे स्टेशन यहां का निकटतम रेलवे स्टेशन है।

बगैया– यह गांव सुहागपुर के निकट स्थित है, जो शहडोल से मात्र 4 किमी. दूर है। गांव के नजदीक प्राचीन शिव मंदिर बना हुआ है। मंदिर में दूर-दूर से श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है।

शहडोल कैंसे पहुंचे (How To Reach Shahdol)

वायु मार्ग– जबलपुर यहां का निकटतम एयरपोर्ट है जो शहडोल से करीब 250 किमी. की दूरी पर स्थित है। जबलपुर एयरपोर्ट देश के प्रमुख शहरों से वायुमार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है।

रेल मार्ग– जिले का शहडोल रेलवे स्टेशन बिलासपुर-कटनी रेल लाइन पर पड़ता है। इस रूट पर चलने वाली अनेक ट्रेनें इस जिले को देश के अन्य शहरों से जोड़ती है।

सड़क मार्ग– राष्ट्रीय राजमार्ग 78 शहडोल को मध्य प्रदेश और अन्य पड़ोसी राज्यों से जोड़ता है। राज्य परिवहन की नियमित बसें शहडोल के लिए चलती रहती हैं।

कहां ठहरें– शहडोल में ठहरने के लिए होटलों का अभाव है। जिले के नजदीकी एयरपोर्ट जबलपुर में ठहरने के लिए होटलों की उपयुक्त व्यवस्था है।

Post Tags: #Madhya Pradesh#MP Tourism

Post navigation

Previous Previous
Sehore (M.P): History & Tourist Places in Hindi
NextContinue
Sheopur (M.P): History & Tourist Places in Hindi

All Rights Reserved © By HinduEcho.com

  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
📢 नया लेख:
शिव मानस स्तोत्र: संपूर्ण श्लोक एवं हिंदी अर्थ (MP3 सहित) 👉 यहाँ पढ़ें ➜ ×
Twitter Instagram Telegram YouTube
  • Home
  • Vrat Tyohar
  • Hinduism
    • Devi Devta
    • 10 Maha Vidhya
    • Hindu Manyata
    • Pauranik Katha
  • Temple
    • 12 Jyotirlinga
    • Shakti Peetha
  • Astrology
    • jyotish
    • Hast Rekha
    • Shakun Apshakun
    • Dream meaning (A To Z)
  • Biography
    • Freedom Fighter
    • 10 Sikh Guru
  • Travel
  • Astrology Services
  • Join Free Course
  • Donate
Search