Skip to content

HinduEcho

  • Home
  • HindusimExpand
    • Vrat Tyohar
    • Devi Devta
    • 10 Mahavidya
    • Pauranik katha
  • TempleExpand
    • Jyotirlinga
    • ShaktiPeeth
  • AstrologyExpand
    • Jyotish
    • Face Reading
    • Shakun Apshakun
    • Dream
    • Astrologer
    • Free Astrology Class
  • BiogpraphyExpand
    • Freedom Fighter
    • Sikh Guru
  • TourismExpand
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Uttarakhand
    • Gujarat
    • Himachal Pradesh
    • Kerala
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Kerala
    • Karnataka
    • Nagaland
    • Odisha
  • Contact Us
Donate
HinduEcho
Donate

West Bengal Tourism: पश्चिम बंगाल के प्रमुख पर्यटन स्थल

ByHinduEcho Travel

पश्चिम बंगाल (West Bangal) में घूमने का प्लान बनाने वाले यात्रियों के लिए आज हमने कुछ ऐसे खूबसूरत स्थलों के बारे में जानकारी दे रहे है, जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए।

#1 कोलकाता (Kolkata)

पश्चिम बंगाल की राजधानी होने के कारण कोलकाता पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। कोलकाता घूमने के लिए दुर्गा पूजा का समय सबसे उपयुक्त समय माना जाता है। कोलकाता के प्रमुख दर्शनीय स्थल निम्न है-

काली घाट मंदिर (Kali Ghat Temple)

Kalighat Temple Kolkata
Kalighat Temple Kolkata

कालीघाट मंदिर भारत के  पश्चिम बंगाल राज्य  के कोलकाता शहर के कालीघाट में स्थित है। यह मंदिर हावड़ा स्टेशन से 7 किलोमीटर दूरी पर है। यह मंदिर हिंदुओं के पवित्र 51 शक्ति पीठों में से एक है।मान्यता अनुसार यहाँ देवी सती के दाएँ पाँव की 4 उँगलियां (अँगूठा छोड़कर) गिरा था। यहाँ की शक्ति ‘कालिका’ व भैरव ‘नकुलेश’ हैं। और पढ़ें: काली घाट की काली माँ

दक्षिणेश्वर काली (Dakshineswar Kali Temple)

दक्षिणेश्वर काली मंदिर कोलकाता में हुगली नदी के किनारे स्थित एक ऐतिहासिक हिन्दू मन्दिर है। यह कलकत्ता के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। इसे वर्ष 1854 में जान बाजार की रानी रासमणि ने बनवाया था। यह मन्दिर, स्वामी रामकृष्ण परमहंस की कर्मभूमि रही है, जोकि रामकृष्ण मिशन के संस्थापक, स्वामी विवेकानंद के गुरु थे।

कोलकत्ता का चिड़ियाघर (Zoological Garden, Alipore, Kolkata)

अलीपुर चिडियाघर या कोलकाता चिडियाघर भारत का सबसे पुराना प्राणी उद्यान है। इसे पर्यटको के लिए 1 May 1873 में खोला गया था। यह कोलकाता का एक प्रमुख पर्यटन आकर्षण केंद्र भी है। यह zoo गुरुवार (Thursday) को बंद रहता है।

विक्टोरिया मेमोरियल कोलकाता नगर में स्थित एक ब्रिटिश कालीन स्मारक है। 1906 से 1921 के बीच निर्मित यह स्मारक इंग्लैण्ड की तत्कालीन महारानी विक्टोरिया को समर्पित है। इस स्मारक में विविध शिल्पकलाओं का सुंदर मिश्रण है।

इस भवन के अंदर एक शानदार संग्रहालय भी है जहाँ रानी के पियानो और स्टडी-डेस्क सहित 3,000 से भी अधिक अन्य वस्तुएँ प्रदर्शित की गई हैं। यह प्रतिदिन प्रात: 10 बजे से सायं 4.30 बजे तक खुलता है, सोमवार को यह बंद रहता है।

#2 गंगा सागर (Ganga Sagar)

गंगा सागर, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से 150 कि॰मी॰ दूर दक्षिण में स्थित एक द्वीप है। ये वो जगह है, जहां गंगा नदी बंगाल की खाड़ी से जाकर मिलती है, इसलिए इसे ‘गंगा सागर’ कहते है। गंगा सागर एक धार्मिक तीर्थस्थल माना जाता है। हर साल मकर सक्रांति के दिन यहां लाखों श्रद्धालु स्नान करने आते है।

पैराणिक मान्यता के अनुसार कपिल मुनि के श्राप के कारण राजा सगर के 60 हज़ार पुत्रों की इसी स्थान पर तत्काल मृत्यु हो गई थी। उनके मोक्ष के लिए राजा सगर के वंशज भगीरथ गंगा को पृथ्वी पर लाए थे।

#3 सिलीगुड़ी (Siliguri)

सिलीगुड़ी (Siliguri) भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के जलपाईगुड़ी ज़िले और दार्जीलिंग ज़िले (दोनों) में स्थित एक छोटा सा हिल स्टेशन है। इस स्थान को ‘गेटवे टू नॉर्थ ईस्ट इंडिया’ के रूप में भी जाना जाता है। यह शांत शहर, चाय, पर्यटन, वन्य जीवन तथा इमारती लकड़ी के लिये प्रसिद्ध है। सिलीगुड़ी आने का सबसे अच्छा समय जनवरी से फरवरी के बीच है।

इस्कान मंदिर (Iskcon Temple)

सिलीगुड़ी का इस्कान मंदिर पर्यटकों के बीच एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र है, इसे श्री राधा गोविंद मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर परिसर में हमेशा संगीत और नृत्य होते रहते हैं। यह मंदिर आलीशान हरियाली के बीचों बीच बसा ध्यान लगाने के लिए एक आदर्श स्थान है।

सालूगारा मठ (Salugara Monastery)

सिलीगुड़ी के बाहरी इलाके में स्थित, सालूगारा मठ ध्यान के लिए स्थानीय और पर्यटकों के बीच खासा प्रसिद्ध है। अपने 100 फुट ऊंचे स्तूप के लिए प्रसिद्ध इस मठ को बौद्ध सन्यासियों द्वारा चलाया जाता है।

महानंदा वन्यजीव अभयारण् (Mahananda Wildlife Sanctuary)

महानंदा वन्यजीव अभ्यारण्य तीस्ता और महानंदा नदियों के बीच, हिमालय की तलहटी पर स्थित है। यह पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में स्थित है। यह हिमालय की तलहटी पर तम्बू लगाकर ठंड़ी और अलाव के ऊपर चलती शुद्ध हवा का आनंद लेने के लिए एक सही स्थान है।

होंग-कोंग मार्केट (Hong Kong Market, Siliguri)

सिलीगुड़ी में पर्यटकों के खरीदारी के लिये हंगकंग मार्केट सबसे आकर्षक मार्केटों में से एक है। यह खास मार्केट नेपाल, चीन और थाईलैंड से आयातित वस्तुओं को बेचने के लिए जाना जाता है। इस बाजार को पूर्वोत्तर भारत के चांदनी चौक के रूप में जाना जाता है। ।

#4 सुंदरबन, पश्चिम बंगाल (Sundarban, West Bengal)

सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के दक्षिणी भाग में गंगा नदी के सुंदरवन डेल्टा क्षेत्र में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान, बाघ संरक्षित क्षेत्र एवं बायोस्फ़ीयर रिज़र्व क्षेत्र है। 4 मई 1984 को इसे राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था।

यह क्षेत्र मैन्ग्रोव के घने जंगलों से घिरा हुआ है और रॉयल बंगाल टाइगर का सबसे बड़ा संरक्षित क्षेत्र है। इस राष्ट्रीय उद्यान में 100 से अधिक बाग है। यह विश्व का एकमात्र नदी डेल्टा है जहां बाघ पाए जाते हैं। इसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल का भी दर्जा दिया गया है। यहां घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर-नवम्बर के बीच है।

#5 हावड़ा ब्रिज (Howrah Bridge)

हावड़ा, पश्चिम बंगाल राज्य का एक औद्योगिक नगर और पश्चिम बंगाल का दूसरा सबसे बड़ा शहर हैं। यहां स्थित हावड़ा ब्रिज दुनिया का प्रसिद्ध आकर्षण है। इस ब्रिज का निर्माण साल 1936 में शुरू हुआ था और 1942 में ये पूरा हो गया। 3 फ़रवरी 1943 को इसे जनता के लिए खोल दिया गया।

#6 कालिंपोंग (Kalimpong)

कालिम्पोंग, दार्जिलिंग के उत्तरी क्षेत्र में स्थित एक छोटा हिल स्टेशन है। कलिंगपोंग एक व्‍यस्‍त शहर है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि दार्जिलिंग और गंगटोक इसी शहर से होकर जाया जा सकता है। ये हिल स्टेशन अपने खूबसूरत घाटियों, बौद्ध मठों और तिब्बती हस्तशिल्प आदि के लिए बेहद मशहूर है।

नेओरा नेशनल पार्क, देओलो हिल, नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर, प्रतिमा टैगोर हाउस और डॉ ग्राहम होम्स यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। एडवेंचर के शौकीन यहां तीस्ता नदी में रिवर राफ्टिंग का मजा ले सकते हैं।

#7 शांतिनिकेतन (Shantiniketan West Bengal)

शांतिनिकेतन पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित एक छोटा शहर है। यह नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर का पूर्व घर है। नोबेल पुरस्कार विजयी कवि रवीन्द्रनाथ टैगोर द्बारा विश्व-भारती विश्वविद्यालय की स्थापना के कारण यह नगर प्रसिद्ध हो गया है।

Post Tags: #travel#West bengal#West Bengal Tourism

Post navigation

Previous Previous
Assam Tourism: असम के प्रमुख पर्यटन स्थल
NextContinue
Kerala Tourism: केरल के प्रमुख पर्यटन स्थल

All Rights Reserved © By HinduEcho.com

  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
Twitter Instagram Telegram YouTube
  • Home
  • Vrat Tyohar
  • Hinduism
    • Devi Devta
    • 10 Maha Vidhya
    • Hindu Manyata
    • Pauranik Katha
  • Temple
    • 12 Jyotirlinga
    • Shakti Peetha
  • Astrology
    • jyotish
    • Hast Rekha
    • Shakun Apshakun
    • Dream meaning (A To Z)
  • Biography
    • Freedom Fighter
    • 10 Sikh Guru
  • Travel
  • Astrology Services
  • Join Free Course
  • Donate
Search