Skip to content

HinduEcho

  • Home
  • HindusimExpand
    • Vrat Tyohar
    • Devi Devta
    • 10 Mahavidya
    • Pauranik katha
  • TempleExpand
    • Jyotirlinga
    • ShaktiPeeth
  • AstrologyExpand
    • Jyotish
    • Face Reading
    • Shakun Apshakun
    • Dream
    • Astrologer
    • Free Astrology Class
  • BiogpraphyExpand
    • Freedom Fighter
    • Sikh Guru
  • TourismExpand
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Uttarakhand
    • Gujarat
    • Himachal Pradesh
    • Kerala
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Kerala
    • Karnataka
    • Nagaland
    • Odisha
  • Contact Us
Donate
HinduEcho
Donate

Zunheboto (Nagaland): History & Tourist Places in Hindi

ByHinduEcho Nagaland

जुन्हेबोटो (Zunheboto) जिसे जुन्हेबो के नाम से भी जाना जाता है, भारतीय के नागालैंड राज्य में स्थित एक शहर है।

राज्यनागालैंड
क्षेत्रफल1255 वर्ग कि.मी. 
ग्लोब पर स्थिति25 डिग्री 97 इंच उत्तरी अक्षांश और 94 डिग्री 52 इंच पूर्वी देशांतर पर स्थित है।
भाषासुमी (Suni), हिंदी, एंग्लिश
दर्शनीय स्थलघोषो पक्षी अभ्यारण्य, सतोई रेंज आदि।

नागालैंड के हृदय में स्थित झुन्हेबोटो बहुत खूबसूरत पर्यटन स्‍थल है। जुन्हेबोतो दो शब्दों जुन्हेबो और तो से मिलकर बना है। जुन्हेबो का अर्थ होता है फूलों की झाड़ी और तो का अर्थ होता है पहाड़ी की चोटी। यह प्राकृतिक रूप से बहुत खूबसूरत है और पर्यटकों को बहुत पसंद आता है।

इसकी प्राकृतिक सुन्दरता की भांति यहां रहने वाले आदिवासी, उनकी वेश-भूषा और रहन-सहन भी पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र है। इन सबमें आदिवासियों की युद्ध पोशाक पर्यटकों को बहुत पसंद आती है। चूंकि इन आदिवासियों की संस्कृति बहुत रंग-बिरंगी है।

वह जुलाई के दूसरे सप्ताह में शानदार तुलूनी उत्सव का आयोजन करते हैं। पर्यटकों को यह उत्सव बहुत पसंद आता है और वह इस उत्सव के यादगार लम्हों को अपने कैमरों में कैद करके ले जाते हैं।

घोषो पक्षी अभ्यारण्य (Ghosu Bird Sanctuary, Zunheboto)

झुन्हेबोटो मुख्यालय से 8 कि.मी. की दूरी पर स्थित घोषो पक्षी अभ्यारण्य बहुत खूबसूरत है। इस अभ्यारण्य में 20 से अधिक प्रजाति के लुप्तप्राय पक्षियों को देखा जा सकता है। इनके अलावा जून से सितम्बर में यहां पर प्रवासी पक्षी भी देखे जा सकते हैं। अभ्यारण्य में पक्षियों के शिकार पर पूर्णतया प्रतिबंध है। इसके रख-रखाव और सुरक्षा का दायित्व स्थानीय निवासियों पर है।

सतोई श्रृंखला (Satoi Range)

घोषो पक्षी अभ्यारण्य देखने के बाद सतोई श्रृंखला पर किले के अवशेषों को देखा जा सकता हैं। इन अवशेषों के अलावा यहां पर प्राकृतिक सुन्दरता और खूबसूरत पशु-पक्षियों के बेहतरीन नजारे भी देखे जा सकते हैं। इन पशु-पक्षियों में लुप्तप्राय ब्लाईथ ट्रैगोपान प्रमुख है। सतोई श्रृंखला इस पक्षी का प्राकृतिक आवास है।

खूबसूरत पेड-पौधों और पशु-पक्षियों को देखने के अलावा यहां पर कैम्पिंग और ट्रैकिंग का आनंद भी लिया जाया है। कैम्पिंग और ट्रैकिंग का आनंद लेने के लिए अप्रैल-मई का समय आदर्श है क्योंकि उस समय सदाबहार के वृक्ष फूलों से लदे होते हैं जो इसकी सुन्दरता को कई गुना बढ़ा देते हैं।

झुन्हेबोटो कैंसे पहुंचे (How To Reach Zunheboto)

वायु मार्ग: नागालैंड के दीमापुर में हवाई अड्डे का निर्माण किया गया है। हवाई अड्डे से झुन्हेबोटो तक पहुंचना काफी आसान है।

रेल मार्ग: झुन्हेबोटो कोहिमा से 150 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। कोहिमा रेलवे स्टेशन से बसों व टैक्सियों द्वारा आसानी से यहां तक पहुंचा जा सकता है।

सड़क मार्ग: सड़कमार्ग द्वारा मोकोकचुंग और कोहिमा से झुन्हेबोटो तक पहुंचना काफी अच्छा विकल्प है। क्योंकि यह कोहिमा से 150 कि.मी. दूर और मोकोकचुंग से मात्र 70 कि.मी. की दूरी पर स्थित है।

कहां ठहरें: झुन्हेबोटो में पर्यटकों के ठहरने के लिए मात्र एक सरकारी गेस्ट हाऊस का निर्माण किया गया है लेकिन इसमें पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं। अत: आस-पास के होटलों में ठहरना ज्यादा उपयुक्त है। झुन्हेबोटो के पास कोहिमा के होटलों में आसानी से ठहरा जा सकता है। 

Post Tags: #Nagaland#Nagaland Tourism

Post navigation

Previous Previous
Chandel (Manipur): History & Tourist Places in Hindi
NextContinue
Dimapur (Nagaland): History & Tourist Places in Hindi

All Rights Reserved © By HinduEcho.com

  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
Twitter Instagram Telegram YouTube
  • Home
  • Vrat Tyohar
  • Hinduism
    • Devi Devta
    • 10 Maha Vidhya
    • Hindu Manyata
    • Pauranik Katha
  • Temple
    • 12 Jyotirlinga
    • Shakti Peetha
  • Astrology
    • jyotish
    • Hast Rekha
    • Shakun Apshakun
    • Dream meaning (A To Z)
  • Biography
    • Freedom Fighter
    • 10 Sikh Guru
  • Travel
  • Astrology Services
  • Join Free Course
  • Donate
Search
📢 नया लेख:
Phek (Nagaland): History & Tourist Places in Hindi 👉 यहाँ पढ़ें ×